Monday, June 23, 2025
Homeअन्यमनोरंजनउप मुख्यमंत्री ने किया देशभक्ति गीत "हिंद की सेना" का लॉन्च

उप मुख्यमंत्री ने किया देशभक्ति गीत “हिंद की सेना” का लॉन्च

जयपुर, 12 अगस्त: उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को देशभक्ति संगीत वीडियो “हिंद की सेना” को लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह गीत भारतीय सेना के त्याग, साहस, बलिदान और वीरता को समर्पित है। यह गीत उन नायकों की कहानियों को उजागर करता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। डॉ. बैरवा ने कहा कि ऐसे गीत युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करते हैं और उन्हें सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने गीत के निर्माता कृति प्रोडक्शंस की पूरी टीम को इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “हिंद की सेना” जैसे गीत भारतीय सेना के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को और भी मजबूत बनाते हैं।

प्रसिद्ध गायक कृष्ण बेउरा ने दी अपनी आवाज़

गौरतलब है कि इस गीत को प्रसिद्ध पार्श्व गायक कृष्ण बेउरा ने अपनी आवाज़ दी है। बेउरा “चक दे ​​इंडिया” जैसे प्रतिष्ठित गीतों के लिए जाने जाते हैं, और उनकी आवाज़ में इस गीत ने एक नई ऊंचाई को छुआ है। कृति प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह वीडियो भारतीय सेना के नायकों की वीरता और साहस को श्रद्धांजलि देता है, और यह निश्चित रूप से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments