Home राज्य राजस्थान देव नारायण बालिका आवासीय स्कूल टहला में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन...

देव नारायण बालिका आवासीय स्कूल टहला में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन 17 जून तक

0
114
देव नारायण स्कूल भर्ती 2025

अलवर, 14 जून 2025।
राजकीय देव नारायण बालिका आवासीय स्कूल, टहला (अलवर) में कक्षा 6 से 12 तक के लिए गेस्ट फैकल्टी (अस्थायी शिक्षकों) के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 जून 2025 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य श्री लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान जैसे विज्ञान वर्ग के विषयों के लिए गेस्ट फैकल्टी की आवश्यकता है। इसके साथ ही सामाजिक विज्ञान, सामान्य हिंदी (हिंदी-1), साहित्यिक हिंदी (हिंदी-2), संस्कृत, व्यावसायिक अध्ययन (कोमर्स वर्ग), गणित (वाणिज्य वर्ग), कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान, एवं कंप्यूटर विज्ञान विषयों के लिए भी योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इसके लिए अभ्यर्थियों को संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि के साथ B.Ed. या समकक्ष शिक्षण योग्यता होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को समयबद्ध मानदेय के आधार पर अध्यापन कार्य कराया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी स्कूल स्तर पर अपने दस्तावेजों के साथ 17 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here