SSC CGL 2026 Notification जारी, 12,256 पदों पर होगी भर्ती
Related News
Swipe to explore
IIM Rohtak ने जारी किया IPMAT Result 2026, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
21 May 2026
BRO Recruitment 2026: सीमा सड़क संगठन में 899 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
21 May 2026
CHSE Odisha 12वीं रिजल्ट 2026 जारी: Arts, Science और Commerce के परिणाम घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
20 May 2026
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Graduate Level Examination (CGL) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ के कुल लगभग 12,256 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 से 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Tier-I परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में आयोजित होगी, जबकि Tier-II परीक्षा दिसंबर 2026 में कराई जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी और उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026 रात 11 बजे तक
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2026
- आवेदन सुधार विंडो: 29 जून से 1 जुलाई 2026
- Tier-I परीक्षा: अगस्त-सितंबर 2026
- Tier-II परीक्षा: दिसंबर 2026
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत Assistant Audit Officer, Assistant Section Officer, Income Tax Inspector, CBI Sub Inspector, NIA Sub Inspector, Auditor, Accountant, Tax Assistant, Postal Assistant सहित कई प्रमुख पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए वेतन स्तर Pay Level-4 से Pay Level-8 तक निर्धारित किया गया है।
शैक्षणिक योग्यता
अधिकांश पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना आवश्यक है। कुछ विशेष पदों के लिए Statistics, Mathematics या Commerce से संबंधित अतिरिक्त योग्यता मांगी गई है।
आयु सीमा
पदों के अनुसार आयु सीमा 18 से 27 वर्ष, 18 से 30 वर्ष, 20 से 30 वर्ष तथा 18 से 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जबकि महिला, SC, ST, PwBD और Ex-Servicemen उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
परीक्षा पैटर्न
SSC CGL 2026 परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। Tier-I में General Intelligence, General Awareness, Quantitative Aptitude और English से प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन: SSC CGL 2026
Comments