UGC-NET जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 23 मई तक कर सकेंगे आवेदन
Related News
Swipe to exploreनई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 मई 2026 सुबह 10:00 बजे तक कर दिया गया है।
NTA द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अभ्यर्थी अब 23 मई 2026 रात 11:50 बजे तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके अलावा आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window) की सुविधा 25 मई से 27 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति तथा पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। आवेदन की समय सीमा बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।
NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन और अन्य अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in तथा nta.ac.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 या ई-मेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
Comments