बानसूर। बानसूर महाविद्यालय में अध्ययनरत दो छात्राओं को जिला स्तर पर राजस्थान सरकार की काली बाई स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
महाविद्यालय की छात्रा कु० ललतेश मीणा पुत्री श्री जगदीश प्रसाद मीणा एवं कु० ललीता मीणा पुत्री श्री जगदीश प्रसाद मीणा, जो बी.ए. सेमेस्टर-4 की छात्राएं हैं, को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर इस योजना का लाभ मिला।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव डॉ. अजय कुमार, प्राचार्य डॉ. राधेश्याम शर्मा तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ऐसी योजनाएं प्रेरणादायक हैं तथा समाज को अधिक से अधिक बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना चाहिए।
महाविद्यालय प्रशासन ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।



