आईटीआई की अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा जुलाई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Related News
Swipe to explore18 मई 2026।
कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान तथा राजस्थान व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (RCVET), जोधपुर द्वारा आईटीआई की अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा (AITT) जुलाई 2026 के आयोजन को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। यह परीक्षा भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार NCVT एवं CBT प्रणाली के तहत आयोजित की जाएगी।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं 6 जुलाई 2026 से प्रारंभ होंगी, जबकि CBT परीक्षा 9 जुलाई 2026 से विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वार्षिक पद्धति के अंतर्गत अध्ययनरत नियमित प्रशिक्षार्थी भाग लेंगे।
विभाग ने परीक्षा शुल्क जमा कराने एवं पोर्टल पर स्टेटस अपडेट की अंतिम तिथियां भी घोषित की हैं। प्रशिक्षार्थियों को SSO ID अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से कौशल दर्पण पोर्टल पर परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि: 20 जून 2026 (दोपहर 1 बजे तक)
- SIDH Portal पर Fee Status Update की अंतिम तिथि: 20 जून 2026
परीक्षा शुल्क
- द्वितीय वर्ष के नियमित प्रशिक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
- CBT परीक्षा शुल्क के रूप में 213 रुपये अलग से SIDH Portal पर ऑनलाइन जमा कराने होंगे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि विलंब शुल्क सहित आवेदन का कोई प्रावधान नहीं होगा तथा चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि Hall Ticket Eligibility, Formative Assessment Marks तथा Practical Exam Fee Status निर्धारित समय तक पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त, वार्षिक पद्धति के अंतर्गत ट्रेड थ्योरी, Employability Skill, Workshop Calculation & Science तथा Engineering Drawing की परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट एवं SIDH Portal का अवलोकन कर सकते हैं।
Comments